फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला लाभार्थी न हों परेशान, खाते में आएगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बैंक से आधार लिंक न होने और गैस पासबुक अपडेट नहीं होने के कारण बहुत से उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर की सब्सिडी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे लाभार्थी संबंधित गैस एजेंसी को फोन करके अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद खाते में धनराशि भेजी जाएगी। जनपद के सभी गैस एजेंसियों पर यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर का पैसा भेजा जा रहा है। हालांकि जिले में करीब 16 हजार से अधिक उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं पहुंच सका है, जिन्हें एजेंसियों के माध्यम से आधार, बैंक खाता दुरुस्त कराकर भिजवाया जा रहा है। एक अप्रैल से 30 जून तक तीन रसोई गैस सिलिंडर लाभार्थियों को मिलना तय है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जनपद में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या 1.76 हजार है। इसमें करीब 16 हजार लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर की रकम नहीं पहुंची है। संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचने पर पता चल रहा है कि आधार नंबर बैंक से लिंक ही नहीं है। किसी का पासबुक अपडेट नहीं होने के कारण रकम नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे लाभार्थियों को रोजाना गैस एजेंसियों के माध्यम से आधार नंबर और बैंक पासबुक दुरुस्त कराया जा रहा है।
इंडेन के नोडल अधिकारी पीयूष सिंह ने बताया कि बैंक से आधार लिंक नहीं होने के कारण कुछ लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं पहुंचने की शिकायत हैं। इन खामियों को संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से दुरुस्त कराया जा रहा है। जिस लाभार्थी के खाते में पैसा न पहुंचे वो अपने संबंधित गैस एजेंसी पर फोन द्वारा भी संपर्क कर सकता है। जिनके खाते में पैसा आ गया है उन्हें उस माह का सिलिंडर लेना अनिवार्य है। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि जिनके खाता में पैसा नहीं आया है, ऐसे लाभार्थियों का आधार व पासबुक दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें