महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2023-24 में यूजी में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। दो दिन तक चली विशेष काउंसिलिंग में यूजी में बची 700 सीटें भर गईं। अब पीजी में बची 200 सीटों पर प्रवेश विभागों के माध्यम से होगा।
विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी सहित अन्य पाठ्यक्रमों को मिलाकर 10 हजार से अधिक सीटें हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू काउंसिलिंग की प्रक्रिया में मुख्य सूची से दाखिला होने के बाद तीन बार मॉपअप राउंड भी चलाया गया। यूजी, पीजी को मिलाकर 900 सीटें खाली थीं। अभ्यर्थियों को 21-22 नवंबर को काउंसिलिंग का एक मौका और दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. केके सिंह का कहना है कि दो दिन तक चली प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों को बाकी प्रवेश से जुड़ी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करवाने को कहा गया है। बताया कि पीजी में जो खाली सीटें हैं, उसकी विभागाध्यक्षों को सूचना दी जा चुकी है। विभागों के माध्यम से ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।