फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अगले हफ्ते लागू हो पाएगी यूटर्न व्यवस्था, चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे पर सोमवार को यूटर्न व्यवस्था लागू नहीं हो पाई। अब इस व्यवस्था को अगले सप्ताह लागू किया जाएगा। यूटर्न के लिए चिह्नित स्थानों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी सड़क को चौड़ा करेगा, उसके बाद यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि बीते शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ उनकी टीम ने निरीक्षण किया था। यूटर्न वाले दोनों स्थानों को चिह्नित किया गया है। दोनों स्थानों पर वाहनों के घूमने भर की जगह बनाने के बाद ही व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने बताया कि व्यवस्था लागू होने के बाद मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज और चांदपुर की ओर से आने वाले वाहन आमने सामने नहीं जा पाएंगे। दोनों ओर से आ रहे वाहनों को उनकी बायीं ओर मोड़ दिया जाएगा। 100 मीटर आगे से यूटर्न लेकर ही महमूरगंज और चांदपुर की ओर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी द्वारा यूटर्न वाले स्थानों को चौड़ा करने के बाद अगले सप्ताह से व्यवस्था को लागू करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें