फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में खेत गई किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

Tue, 29 Dec 2020 07:25 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहानागंज पुलिस फिलहाल किशोरी को थाने लाकर पूछताछ में जुटी है। बच्ची के पिता ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं पुलिस दुष्कर्म के बजाय छेड़खानी का मामला बता रही है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार को दिन में वह खेत पर बथुआ का साग खोटने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस के गांव के दो युवक मौके पर पहुंचे और उसे खींच कर पास स्थित एक सरसों के खेत में ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकले। घटना के बाद बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना क्रम की जानकारी दी। जिस पर परिजन उसे लेकर जहानागंज थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए पड़ोसी गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जहानागंज थाना पुलिस फिलहाल लड़की से पूछताछ की कवायद में जुटी रही। देर शाम तक बच्ची को न तो मेडिकल के लिए भेजा गया था न ही मुकदमा ही पंजीकृत किया गया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

एसओ जहानागंज संदीप यादव ने बताया कि दुष्कर्म का नहीं बल्कि छेड़खानी का मामला है। लड़की से पूछताछ कर ली गई है। पिता अभी आए नहीं हैं, उसके आने पर जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें