फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी शादी करवाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शादी करवाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार निवासी राजकुमार से की गई थी ठगी, कैंट स्टेशन से चकमा देकर आरोपी हो गए थे फरार

चौबेपुर (वाराणसी)। फर्जी शादी करवाकर रुपये और आभूषण ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाओं को पुलिस ने सोमवार को रुस्तमपुर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पांडेयपुर निवासी खुशबू कुमारी और लेढ़ूपुर निवासी अंतिमा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी खुशबू ने बताया कि सहेली अंतिमा के पति गोविंद कुमार और उसका दोस्त मुगलसराय के हनुमानपुर निवासी मनीष तनेजा, चंदौली के बबुरी निवासी मुन्ना ने बताया था कि एक लड़का हिसार हरियाणा का है। उससे फर्जी तरीके से शादी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून को हिसार के हासी कुतुबपुर गांव निवासी राजकुमार से रुस्तमपुर गांव निवासी रमाशंकर के घर फर्जी शादी हुई। शादी के लिए मनीष तनेजा ने राजकुमार से डेढ़ लाख रुपये लिए। उसमें से मुझे बीस हजार रुपये व अंतिमा को दस हजार रुपये मिले थे। शादी में अंतिमा मेरी मामी व गोबिंद मेरे भाई की भूमिका निभाई थी। शादी के बाद राजकुमार की दुल्हन बनकर कैंट स्टेशन पहुंची, फिर बाथरूम के बहाने चकमा देकर सभी लोग फरार हो गए। इस बारे में चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी शादी कराने वाले गिरोह की खुशबू कुमारी निवासी पांडेयपुर और अंतिमा निवासी लेढ़ूपुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें