फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागनगर में बनेंगे दो वेडिंग जोन: नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र में घनी आबादी और बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए निगम ने वहां व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में रिक्त स्थानों पर पार्किंग और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है। पूर्व में यहां के व्यापारियों ने पूर्व में प्रस्तावित दो जगहों व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी प्रस्तावों पर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वेंडिंग जोन के अलावा रामनगर के जोन कार्यालय के ग्रीन एरिया के चारों ओर पाथवे निर्माण व वाटर टैंक के पास ट्यूबवेल स्थल को पक्का कराते हुए वहां टीन शेड लगाए जाएंगे। यहां के वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें