संस्कृत वाङ्मय के पुरोधा आचार्य प्रो. हृदयरंजन शर्मा जी ‘महामहोपाध्याय’’’’ मानद उपाधि से विभूषि
बीएचयू वेद विभाग के आचार्य प्रो. हृदय रंजन शर्मा को महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। लालबहादुर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने प्रो. शर्मा को शैक्षिक योगदान, संस्कृत वांग्मय के संवर्धन के लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य एवं महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरुपाक्ष वि. जड्डीपाल, महामना मालवीय मिशन बीएचयू इकाई के अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रो. शर्मा को बधाई दी है।