फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से दो की मौत: नहाते समय पैर फिसलने से हुई घटना, नेपाल और राजस्थान से काशी घूमने आए थे पर्यटक

Tue, 25 Feb 2025 02:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में मंगलवार को दो पर्यटकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों नेपाल व राजस्थान से काशी भ्रमण के लिए आए थे। घटना पंचगंगा घाट और सक्का घाट पर हुई। 
विज्ञापन
पंचगंगा घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की कोतवाली थाना अन्तर्गत पंचगंगा घाट पर मंगलवार को नेपाल से काशी घूमने आए राजेश श्रेष्ठ (32) की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। राजेश के साथ आए उसके दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

विज्ञापन


ये है मामला
नेपाल के जिला दुआखुर निवासी राजेश श्रृष्ठ पुत्र प्रेम बहादुर अपने चार दोस्तों के साथ काशी घूमने आया था। मंगलवार सुबह सभी पंचगंगा घाट पहुंचे। राजेश के दोस्तों ने बताया कि गंगा स्नान कर सभी काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जाने वाले थे। घाट पर नहाते वक्त राजेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद दोस्त जब तक उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह डूब गया। 

उधर, मामले को लेकर चौकी इंचार्ज प्रशांत गुप्ता ने बताया कि राजेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतक के बड़े भाई राजू वाराणसी के लिए निकल गए हैं। परिवार के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी में जाने से राजस्थान से आए युवक की मौत

आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर मंगलवार को राजस्थान से आए अनिल जी स्वामी (26) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। नवी मंडी तहसील गड़साना (राजस्थान) निवासी अनिल के पिता भागीरथ स्वामी ने बताया कि परिवार के साथ वह काशी दर्शन के लिए आया था। सभी मच्छोदरी स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। सुबह अनिल और परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए सक्का घाट पहुंचे थे। नहाते समय अनिल आगे चला गया। जिसके कारण वह डूब गया। अनिल को पानी में डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आदमपुर पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें