आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर मंगलवार को राजस्थान से आए अनिल जी स्वामी (26) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। नवी मंडी तहसील गड़साना (राजस्थान) निवासी अनिल के पिता भागीरथ स्वामी ने बताया कि परिवार के साथ वह काशी दर्शन के लिए आया था। सभी मच्छोदरी स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। सुबह अनिल और परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए सक्का घाट पहुंचे थे। नहाते समय अनिल आगे चला गया। जिसके कारण वह डूब गया। अनिल को पानी में डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आदमपुर पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।