फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कचहरी क्षेत्र से दो किशोरों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाल श्रम के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान के तीसरे दिन बुधवार को श्रम विभाग, थाना एएचटीयू और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने कचहरी इलाके में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। दो दुकानों में काम कर रहे दो किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। साथ ही बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रम विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि ऐसे मामलों में सख्त दंड का प्रावधान है। सुनील कुमार द्विवेदी, पंकज कुमार सिंह, घनश्याम तिवारी, सत्येंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें