फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे स्टेशनों पर 716 यात्री पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर बुधवार को किलाबंदी अभियान चलाकर 716 यात्रियों को पकड़ा गया। बिना टिकट यात्रा करने वाले 446 और अनियमित टिकट लेकर चलने वाले 270 लोगों से जुर्माना वसूला गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई की। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 241145 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अनियमित यात्रा करने वालों से 1,40,280 रुपये जमा करवाए गए। नवंबर में बिना टिकट/अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 43,142 यात्री पकड़े गए, जिनसे 3.10 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने जांच टीम के प्रयास की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें