फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोरी के पांच ई-रिक्शा के साथ दो किशोर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा चुरा कर उनकी बैटरी बेचने के आरोपी दो किशोरों को कोतवाली थाने की पुलिस ने पकड़ा है। दोनों की निशानदेही पर चोरी के बगैर बैटरी के पांच ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मध्यमेश्वर निवासी पुष्पेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुष्पेंद्र का आरोप है कि उसका ई-रिक्शा मैदागिन स्थित अग्रसेन पीजी कॉलेज के पास से चोरी हो गया है। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि सीसी कैमरे की मदद से दोनों किशोरों को पकड़ा गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी के पांच ई-रिक्शा बरामद किए गए।
विज्ञापन

उधर, कैंट जीआरपी ने रविवार को सर्कुलेटिंग एरिया से मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामजी मिश्रा बजरडीहा, भेलूपुर का निवासी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें