फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंस्पायर अवाॅर्ड में चयनित दो और छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल सात छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित बच्चे व अधिकारी स्रोत विद्यालय - फोटो : reasi news
विज्ञापन
विकास खंड सेवापुरी के तहत न्याय पंचायत बरेमा स्थित कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक में सोमवार को टीएलएम (टीचर लर्निंग मटैरियल) प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में न्याय पंचायत के 10 विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार नवाचारी, आकर्षक और उपयोगी टीएलएम प्रस्तुत किए गए। इंस्पायर अवॉर्ड में चयनित दो छात्र और छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल सात छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल हेमंत राव ने फीता काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और शिक्षण को व्यवहारिक रूप दिया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र में सभी का प्रमुख लक्ष्य नवीन नामांकन बढ़ाना हो। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए हर साल विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर द्वितीय की शिक्षिका शशि देवी को मिला। प्रो. गोपाल नाथ, सुशील कुमार पटेल तथा समाजसेवी संतोष पटेल व विकास खंड के सभी एआरपी मौजूद रहे। संचालन सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन नोडल शिक्षण संकुल प्रदीप शुक्ला ने किया। प्रो. गोपालनाथ, सुशील कुमार पटेल, समाजसेवी संतोष पटेल, रमेश तिवारी, सत्येंद्र त्रिपाठी, संदीप पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें