फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के म्यूजिक थेरेपी सेल के दो विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में म्यूजिक थेरेपी से पीजी डिप्लोमा करने वाले सुमित शेखर
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग के म्यूजिक थेरेपी सेल एवं रिसर्च सेंटर में संचालित पीजी डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी (हाइब्रिड) सत्र 2025-26 के दो विद्यार्थियों को अजय अवाॅर्ड से नवाजा जाएगा। इसमें डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 15 हजार और सुमित शेखर को द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 11 हजार रुपये मिलेंगे। ये पुरस्कार आगामी शैक्षणिक कार्यक्रम/म्यूजिक थेरेपी के वार्षिक सम्मेलन में औपचारिक रूप से प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों की स्थापना ऐश्वर्या राज की ओर से दादा-दादी/नाना-नानी की स्मृति में की गई है। सेंटर की ओर से दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी गई। केंद्र के समन्वयक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में ऐसे दक्ष एवं संवेदनशील पेशेवरों का विकास आवश्यक है, जो साक्ष्य-आधारित म्यूजिक थेरेपी अभ्यास, व्यवस्थित शोध, अंतरविषयी सहयोग एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से इस उभरते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में म्यूजिक थेरेपी से पीजी डिप्लोमा करने वाले सुमित शेखर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें