आरआरबी एनटीपीसी के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बुधवार से दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि गाड़ी संख्या 04206, लखनऊ से वाराणसी जंक्शन के लिए शाम 5:45 बजे रवाना हुई।
ट्रेन निहालगढ़, सुल्तानपुर, लंबुआ व जौनपुर सिटी स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 04208 लखनऊ से प्रयागराज के लिए शाम 6:05 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन और कुंडा हरनामगंज से होकर गई। दोनों ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की थीं। ब्यूरो