29वीं प्रादेशिक कैरम प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें महिला वर्ग में वाराणसी की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता है। काशी की मंतषा इकबाल को स्वर्ण और सौम्या यादव को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में रितंभरा और रिषिता केशरी तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।