वाराणसी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है और अब सरकारी कार्यालयों में भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को आईएमएस बीएचयू में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसपी ऑफिस चेतगंज, सीडीओ ऑफिस, डॉक्टर्स कॉलोनी टकटकपुर सहित अलग-अलग जगहों से 173 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
भिखारीपुर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, डीएलडब्ल्यू, बांस फाटक, आशापुर, चौकाघाट, अलकनंदा हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल महमूरगंज, सीडीओ ऑफिस, मकबूल आलम रोड, वीडीए कॉलोनी, पीएचसी मंडुआडीह, एसपी ऑफिस चेतगंज, पीएनटी कॉलोनी खजूरी, सुंदरपुर, तुलसीपुर, महमूरगंज,लंका, भगवानपुर, करौंदी, कोटवा जिला कारागार में दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा टैगोर कॉलोनी, अर्दली बाजार, डॉक्टर्स कॉलोनी, टकटकपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग और शिवानंद अपार्टमेंट पांडेय हवेली में 3 महिलाओं समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर जिला जेल, बैंक कॉलोनी सिगरा, संकटानगर, बजरंग नगर कॉलोनी, मेडविन हॉस्पिटल, मोतीझील, उपहार हॉस्पिटल पीएचसी पिंडरा में भी मरीज मिले हैं।