फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बे में नाली के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण मोहल्ले में नजरुल हक एवं कृष्णा शर्मा में नाली का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। लोगों पक्षों के बीच पंचायत भी कराई गई थी। बावजूद विवाद सुलझा नहीं। दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सोमवार को कृष्णा शर्मा नाली बनवा रहे थे। जिसका नजरूल हक ने विरोध किया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे भी चले। मारपीट में एक पक्ष के नजरुल हक (55), ऐनुल हक (45), सकीना बेगम (42), इकबाल (22) घायल हो गए। पुलिस ने नजरूल हक की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कृष्णा शर्मा व नसीर अहमद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें