फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिकंदराबाद से बनारस के बीच चलेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सिकंदराबाद से बनारस के बीच दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक ट्रेन संख्या 07303 सिकंदराबाद-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 29 अप्रैल और ट्रेन संख्या 07305 सिकंदराबाद-बनारस तीन मई को सिकंदराबाद से रात 7:40 बजे चलेगी और बनारस स्टेशन पर तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07304 बनारस-सिकंदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन एक मई, ट्रेन संख्या 07306 बनारस-सिकंदराबाद ग्रीष्मकालीन विषेष ट्रेन पांच मई को बनारस से सुबह 8:35 बजे चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें