निकाय चुनाव में पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों की रवानगी अन्य उपयोग के लिए चुनाव कार्यालय की ओर से 550 बड़ी बसें और दो सौ छोटे वाहनों का अधिग्रहण करेगा। वेंडरों, रोडवेज व निजी विद्यालयों को पत्र लिखा गया है।
प्रभारी अधिकारी परिवहन व एडीएम प्रोटोकॉल बच्चु सिंह ने बताया कि चुनाव में बड़े और छोटे वाहनों को उपयोग किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चुनाव में 550 बड़ी बसें और दो सौ छोटे वाहन लगाए जाएंगे। बसें विद्यालयों से ली जाएंगी तथा छोटे वाहनों को निजी वेंडरों से लिया जाएवा। चुनवा कार्यालय द्वारा इनका अधिग्रहण होगा। इसके लिए सभी विद्यालयों और वेंडरों को पत्र लिखा गया है। वहीं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि चुनाव कार्यालय से पहले चरण में 20 बसों की मांग की गई है, जो सुरक्षा कर्मियों की रवानगी के लिए लगाई जाएंगी। पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मियों को निर्धारित केंद्राें पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कैंट डिपो से चार, जौनपुर डिपो से 10, काशी डिपो से दो, सोनभद्र डिपो से दो और गाजीपुर डिपो से दो बसें दी जा रही हैं।