फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सॉल्वर गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सॉल्वर गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में पकड़े गए सॉल्वर की मदद से अब तक पांच भेजे गए जेल

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट चयन परीक्षा में गिरफ्तार सॉल्वर की मदद से लंका थाने की पुलिस ने उसके गिरोह के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के कुंदी दरवरा गांव के जितेंद्र कुमार और प्रयागराज जिले के सोरांव थाने के मलाक हरहर के अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की प्रतियां बरामद हुई हैं।
इस मामले में तीन दिन में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय रोड निवासी अभ्यर्थी मनीष कुमार और गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू में गत चार दिसंबर को उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट चयन परीक्षा हो रही थी। मनीष कुमार की जगह झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी का सौरभ कुमार परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया था। लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सौरभ से मिली जानकारी के आधार पर छह जनवरी को उसके गिरोह के बिहार के नालंदा जिले के सिंगारहाट सोरसराय के आशीष रंजन कुमार उर्फ पप्पू और तिसरी के पवन को गिरफ्तार किया गया था। आशीष और पवन से मिली जानकारी के आधार पर जितेंद्र और अखिलेश को पकड़ा गया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने के लिए उनका एक गिरोह है। गिरोह के लोग परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और एडमिट कार्ड पर नाम और फोटो एडिट करके साॅल्वर को बैठाते हैं। उसके बदले में जो पैसा मिलता है, उसे हम लोग बांट लेते हैं। सौरभ की गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों शहर में छिप कर रह रहे थे। दोनों शहर से बाहर भागने के लिए मौके की तलाश कर रहे थे, लेकिन मारुति नगर बस स्टैंड के पास से पुलिस द्वारा पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें