फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बीएचयू से पीएचडी करने की है तैयारी तो ये खबर आपके लिए है, 27 दिसंबर तक ऐसे करें आवेदन

Tue, 26 Dec 2023 08:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विभिन्न संकायों, विभागों में शोध की कुल 1440 सीटें खाली हैं। विज्ञान संकाय में सबसे अधिक 393 सीट हैं। पिछले दिनों छात्रों के धरना प्रदर्शन के बाद 14 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
पीएचडी - फोटो : अब नेट जेआरएफ वाले ही कर पाएंगे पीएचडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के विभागों में खाली पीएचडी की सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने वालों के पास केवल दो दिन का मौका है। प्रवेश की तैयारी में लगे अभ्यर्थी 27 दिसंबर तक ऑलनाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अगले महीने प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है। विभिन्न संकायों, विभागों में शोध की कुल 1440 सीटें खाली हैं। विज्ञान संकाय में सबसे अधिक 393 सीट हैं। पिछले दिनों छात्रों के धरना प्रदर्शन के बाद 14 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 27 दिसंबर तक सभी अभ्यर्थियों से आवेदन को कहा गया था। नियमानुसार कुछ सीटों पर परीक्षा एनटीए की ओर से कराई जाएगी जबकि कुछ ऐसी सीट भी है, जिस पर दाखिले की प्रक्रिया बीएचयू की ओर से बनाई गई नियमावली के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें