बलिया जिले में मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए। इनसे से एक प्रवासी है, जो कोलकाता से आया था। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 66 हो गई। इनमें से 52 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मामले 14 हैं।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुबहर ब्लॉक के नगर से सटे अमृतपाली मौजा के रहमत नगर और नवानगर के जजौली गांव निवासी युवक की जांच रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई। बताया कि 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। नए कोरोना केस आने के बाद जिले में हॉटस्पॉट संख्या 41 हो गई।
हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। अमृतपाली मौजा के रहमत नगर निवासी व्यक्ति सात जून को पॉजिटिव मिले युवक का पिता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।