फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक रोककर दो मैकेनिकों को पीटा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में एक फूड शॉप के पास 23 अक्तूबर की रात बाइक सवार दो मैकेनिकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित अफजल और जुनैद निवासी चरण नगर कॉलोनी, नदेसर के अनुसार, वे गाड़ी का सामान लेने बाजार गए थे। आरोप है कि रात 8.30 से 9.15 बजे के बीच नशे में धुत कुछ अज्ञात लोगों ने बाइक रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें