फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को सफाईकर्मी विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विनोद के छोटे भाई राजा कुमार ने पुलिस को बताया कि विनोद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने विनोद के साथ मारपीट की थी। इसी मारपीट के कारण उसकी मौत हुई। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि विनोद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें