फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट: राजकुमार ने नौ चौके, एक छक्के की मदद से खेली 61 रनों की पारी, टीआरडी ने रखा जीत का आधार

Fri, 11 Apr 2025 04:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट में दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान राजकुमार ने नौ चौके, एक छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
विजेता सिग्नल विभाग की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट में दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का 12वां मैच टीआरडी और 13वां मैच सिग्नल विभाग ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


12वां मैच विद्युत टीआरडी और यांत्रिक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्युत टीआरडी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें राजकुमार राउत ने 46 बॉल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 61, भानु प्रताप ने 31 बॉल पर 7 चौके की मदद से 36, अजीत ने 14 बॉल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 

यांत्रिक विभाग के गेंदबाज अनीश यादव ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, ऋषभ ने चार ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट और रोहित ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक विभाग की टीम 17.3 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार यह मैच विद्युत टीआरडी की टीम ने 10 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत टीआरडी की तरफ से भानु प्रताप ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट मिथुन कुमार ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट और वरुण राय ने 2.3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। विद्युत टीआरडी के राजकुमार राउत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।प्रतियोगिता का तेरहवां मैच सिग्नल और लेखा विभाग के बीच खेला गया। 

सिग्नल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 173 रन बनाएं। सिग्नल की तरफ से अनुराग मिश्रा ने 37 बाल पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। गेंदबाजी में लेखा विभाग के आशीष चौधरी ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लेखा विभाग की पूरी टीम 19 ओवर एक गेंद में 134 रन पर आउट हो गई। सिग्नल विभाग ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें