फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फोन कर बुलाने के बाद नहीं आईं प्रेमिकाएं, दो प्रेमियों ने खाया जहर, एक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
lovers
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेमिका के न मिलने से नाराज युवकों ने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खंडेरायपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में दो युवकों को पड़े देखा। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेज दिया। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बता दिया।


परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया है। बेहोशी हालत में मिला बिट्टू गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियापुर गांव का निवासी है। बिट्टू के अनुसार उसके साथ आया युवक का नाम विशाल गुप्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल गुप्ता नगरा थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव का निवासी था। दोनों का एक गांव की दो लड़कियों से प्रेम-संबंध चल रहा था। फोन पर बातचीत होने के दौरान उनकी प्रेमिकाओं ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों युवक सोमवार की शाम को बस पकड़ कर रानीपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंचे।

यहां रामलीला मैदान में रुकने के बाद उन्होंने अपनी प्रेमिकाओं को फोन कर बुलाया। लेकिन उनकी प्रेमिका मिलने के लिए नहीं आईं। इससे नाराज होकर दोनों ने जहर की गोली खा ली। इससे विशाल गुप्ता की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें