फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो लाख महिलाओं की होगी कैंसर जांच, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन ब्लॉक में चलेगा अभियान

Wed, 13 Oct 2021 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (एमपीएमएमसीसी) एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल (एचबीसीएच) की ओर से व्यापक कैंसर जांच एवं निदान अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से सेवापुरी समेत तीन ब्लॉकों में दो लाख महिलाओं की कैंसर की जांच की जाएगी। मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में सेवापुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका शुभारंभ हुआ। इस दौरान 19 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। अभियान के तहत सेवापुरी, काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन ब्लॉक में कैंसर की जांच कर जरूरी सलाह दी जाएगी। 

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाली-खड़ंजा के साथ स्वस्थ एवं शिक्षित समाज से ही संपूर्ण विकास होगा। होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि 35 से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं में मुख कैंसर, स्तन कैंसर की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।

ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर महिलाओं की जांच की जाएगी और उनका समुचित इलाज कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि कैंप में जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ. यतीश भुवन पाठक, डॉ. रुचि पाठक मौजूद रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें