तारनपुर गांव का रहने वाला ट्रक चालक श्रवण पाल अपने भाई के साथ कोलकाता में ट्रक चलाता है। 20 सितंबर को दादी की तेरहवीं थी। दोनों भाई मां का श्राद्ध कर एक साथ कोलकाता लौट गए थे। घर पर श्रवण पाल की पत्नी संगीता अपने दो मासूम बच्चे दीपांजलि(5) और दिव्यांशु(3) के साथ रहती ती।
मंगलवार देर शाम भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात शोर सुनाई दिया। जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो दोनों मासूमों को मृत और महिला को झुलसा देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर श्रवण पाल और उनके भाई एक साथ कोलकाता से घर के लिए चल दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ घटना की गुत्थी सुलझने में जुटे हुए थे।