फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रांची में खराब मौसम से वाराणसी डायवर्ट हुए इंडिगो के दो विमान, अर्जुन मुंडा भी थे सवार; सुरक्षित लैंडिंग

Fri, 25 Sep 2026 05:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शुक्रवार को पुणे और दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के दो विमानों को वाराणसी डायवर्ट किया गया। दोनों विमान सुरक्षित उतरे। दिल्ली-रांची विमान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। 64 यात्री वाराणसी में उतरे, जबकि विमान शेष यात्रियों को लेकर रांची रवाना हुआ।
विज्ञापन
इंडिगो विमान डायवर्ट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के कारण पुणे और दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के दो विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमानों ने वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। मौसम अनुकूल होने के बाद एक विमान रांची के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6484 पुणे से रांची जा रही थी। रांची में मौसम खराब होने के कारण पायलट ने वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया। अनुमति मिलने के बाद विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह करीब 9:15 बजे 163 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।

लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर उनका सामान उपलब्ध कराया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की जरूरत के अनुसार आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट अथवा अन्य परिवहन की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6370 दिल्ली से रांची जा रही थी। रांची में खराब मौसम के चलते इस विमान को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान सुबह करीब 10:16 बजे 216 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसे बे नंबर एक पर पार्क किया गया।

इस विमान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। विमान में मौजूद 216 यात्रियों में से 64 ने वाराणसी में ही उतरने का विकल्प चुना। इसके बाद करीब 12:40 बजे विमान शेष यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हो गया।

एयरपोर्ट पर दोनों विमानों के यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के गंतव्य और जरूरत के अनुसार आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। खराब मौसम के कारण विमानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा, हालांकि दोनों विमानों की वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें