फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/कछवा रोड। सड़क हादसों में शिवपुर और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर सहित दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


चोलापुर थाना के इटवा गांव निवासी होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर अजयकांत मिश्रा (52) शिवपुर थाने में तैनात थे। अजयकांत मिश्रा बीते तीन दिसंबर को सरकारी काम से बाइक से पुलिस ऑफिस की ओर जा रहे थे। सेंट्रल जेल रोड पर बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। शिवपुर थाने की पुलिस ने उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अजयकांत मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी कंचन मिश्रा और तीन बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि मणिकर्णिका घाट पर की गई।

उधर, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में मिर्जापुर के जलालपुर, कछवा निवासी राजू भारती (23) की मौत हो गई। घायल अजय कुमार (19) और गुड्डू (20) को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें