वाराणसी। विश्वकर्मा मार्शल आर्ट की ओर दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ रविवार को डॉ. शिप्रा धर श्रीवास्तव ने किया। शिविर के लिए दो सौ खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। यह शिविर एक से 10 जून तक चलेगा। इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा, रामाशंकर विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, दीपू मौर्या, संदीप मौजूद रहे। संवाद