फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे ढाई सौ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित एक होटल के बैंक्वेट हॉल में खेली जाएगी। एसकेवीटी किंग्स चेस एकेडमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों के ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे।
विज्ञापन


आयोजन सचिव विनित राज तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, मथुरा सहित कई राज्यों व जनपदों के 250 से अधिक शतरंज खिलाड़ी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में दिल्ली के इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय भी शामिल होंगे। स्वेता भारती ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुल 8 चक्रों में खेली जाएगी। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को एक लाख ग्यारह हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। ओपेन, महिला, वरिष्ठ नागरिक और कनिष्ठ आयु वर्ग की 5 कैटेगरी में ट्रॉफी व मेडल्स दिये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें