चौबेपुर। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बुधवार की भोर दो मकान ढह गए। इस घटना में हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। कादीपुर कलां गांव में रमाशंकर मौर्य का पक्का मकान बारिश के कारण कमजोर होकर भोर में अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान ढहने के समय घर के तीन सदस्य बाहर थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। इसी तरह बहरामपुर गांव में शोभा राम का कच्चा मकान भी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। उनका भी सारा सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने के बाद शोभा राम का परिवार अपने ससुराल चला गया है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मकान गिरे हैं लेकिन जान की कोई हानि नहीं हुई है। संवाद