इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में गिरा जर्जर मकान । अमर उजाला
वाराणसी। अहिल्याबाई घाट के पास मोहल्ला केवल गली में एक मकान की दीवार बुधवार की शाम बारिश के कारण ढह गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने बताया कि भवन स्वामी मनोज कुमार, सुरेश प्रसाद और अन्य को मलबा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद