फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के औचक निरीक्षण में गायब मिले दो हेड कांस्टेबल, लिया गया कड़ा एक्शन

Sat, 08 Dec 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
कैदियों को न्यायालय में पेश कराने के दौरान ड्यूटी से गायब रहने पर शुक्रवार को दो हेड कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए। चंदौली एसपी ने यह कार्रवाई पेशी पर आए कैदियों के वाहनों के निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर की है। 
विज्ञापन


वाराणसी जिला जेल से कैदियों को लेकर पुलिस वाहन दोपहर 12 बजे चंदौली कचहरी पहुंचा। कैदियों को वाहन से उतारकर न्यायालय में पेश करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हेड कांस्टेबल दामोदर सिंह और रामजी सिंह की भी ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान एसपी संतोष कुमार सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने ड्यूटी चार्ट का मिलान किया तो दोनों हेडकांस्टेबल गायब मिले।

इधर-उधर तलाश कराने के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि कैदियों की पेशी के दौरान ड्यूटी से गायब रहना बेहद गंभीर मामला है। कार्य में लापरवाही और उदासीनता पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी कैंट थाने के हेड कांस्टेबल उमाकांत सिंह और जंसा थाने के हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव को शुक्रवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एक दिसंबर को कैंट थाने में बैठाया गया एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था।

प्रकरण की जांच कराई गई तो ड्यूटी पर तैनात उमाकांत सिंह की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उमाकांत को निलंबित कर दिया गया। वहीं, मुन्ना सिंह को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता और कार्य जिम्मेदारियों के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें