फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू परिसर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे तीन छात्र को चोट भी आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। मामले में पीड़ित छात्र ने पांच छात्रों के खिलाफ लंका थाने में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में वाणिज्य संकाय में अपनी बहन के लिए स्कॉलरशिप का फार्म लेने बीए तृतीय वर्ष का छात्र महादेव यादव अपने दोस्तों के साथ गया था। आरोप है कि संकाय में मौजूद एक छात्र से वह हल्का सा टकरा गया। इसके बाद पांच की संख्या में रहे छात्रों ने उसे मारपीट घायल कर दिया। बीए तृतीय वर्ष के छात्र महादेव यादव ने पांच छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चीफ प्राक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह भी मामले की जांच करा रहे हैं। आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें