इसी बीच दूसरी प्रेमिका उसी रास्ते से कहीं जा रही थी। अचानक उसकी नजर सड़क किनारे अपने प्रेमी पर गई तो माथा ठनक गया। प्रेमी को किसी दूसरी लड़की के साथ देख वो आगबबूला हो उठी। उसने पूछताछ शुरू की तो तू-तू, मैं-मैं होने के बाद देखते ही देखते दोनों के बीच जूतमपैजार शुरू हो गई।
दोनों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया और बीच सड़क पर एकदूसरे को पीटना शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट होते ही नजाकत को देखते हुए प्रेमी मौके से फरार हो गया। इधर बीच सड़क पर दो युवतियों में जूतमपैजार होता देख आसपास के लोग भी सकते में आ गए।
बीच-बचाव की कोशिश करने की लेकिन फिर पीछे हट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी हिदायत के बाद दोनों को छोड़ा गया। युवतियों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।