फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अलग-अलग सड़क हादसा, दो बच्चियों की मौके पर हो गई मौत

Thu, 12 Dec 2019 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
शादियाबाद में हादसे में मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पहली घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय पुवरा गांव निवासी रामायण चौहान की बबीता चौहान(14) गुरुवार की सुबह साइकिल से सामान लेने गई थी। इसी बीच गुरैनी चट्टी के पास बस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही शादियाबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर बंसीमौजा निवासी मुन्ना राम की छह साल की पुत्री पूजा सड़क किनारे खेल रही थी, तभी वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें