फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहारदीवारी गिराकर चल रहे निर्माण कार्य के मलबे में दबने से दो की मौत, दो जख्मी

Tue, 11 Feb 2020 06:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से सटे हमीदपुर गांव में मंगलवार की शाम चहारदीवारी गिरने से चार लोग दब गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।

विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान बाबूलाल की चहारदीवारी बनी हुई है। इससे सटे गांव निवासी संजय मौर्य की चहारदीवारी है। संजय पुरानी हो चुकी चहारदीवारी को गिराकर नए चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए जेसीबी से छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे संजय मौर्य अपने बेटे और मजदूरों के साथ गड्ढे से ईंट निकाल रहे थे।

इसी बीच बाबूलाल की चहारदीवारी गिर गई। इसमें संजय मौर्य (40), उसका पुत्र हर्ष उर्फ टिंकू (17), मजदूर कुंअर चौहान (40) निवासी परोड़वा और राजकुमार (32) निवासी खजूरगांव दब गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मुगलसराय कोतवाली मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मलबे में दबने के कारण हर्ष उर्फ टिंकू और मजदूर कुंअर चौहान की मौत हो गई। जबकि संजय मौर्य और राजकुमार गंभीर रूपसे जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाय गया। टिंकू की मौत और उसके पिता संजय मौर्य के जख्मी होने से गांव में कोहरा मच गया। सूचना पाकर तहसीलदार पीडीडीयू नगर हीरालाल, लेखपाल आदि भी पहुंच गए। पुलिस शवों को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें