काशी हिंदू विश्व विद्यालय के दृश्य कला संकाय स्थित व्यावहारिक कला विभाग में लिथुआनियाई सांस्कृतिक परिषद के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कोलाज कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, दृश्य साक्षरता और सामूहिक कला सृजन की समझ विकसित करना है। संचालन लिथुआनिया की प्रसिद्ध कलाकार और चित्रकार ऑश्रा किउदुलाइते कर रही हैंं। उद्घाटन के अवसर पर दृश्य कला संकाय की प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कला परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी कल्पनाशीलता को नया विस्तार देते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला से छात्रों कोे तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ समूह में कला सृजन की समझ मिल रही है। आयोजन में डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, सृष्टि प्रजापति, ज्ञानेंद्र के. कनौजिया और कृष्ण सिंह सह-संयोजक हैं। चित्रकला विभाग के सुरेश, केके नायर का भी योगदान है।