मंडुवाडीह के सरकारीपुरा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ करते। स्रोत स्वयं
- फोटो : अमर उजाला
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को नारायण भगवान का बादाम से सहस्त्रार्चन किया गया। भगवान गणेश को बेसन के लड्डू, धान के लावा और दूर्वा चढ़ाया गया और सुख-समृद्धि की कामना की गई। यज्ञ नारायण सेवा समिति की ओर से मंडुवाडीह के सरकारीपुरा में चल रहे महायज्ञ में आचार्य आदित्य मिश्रा के आचार्यत्व में 12 ब्राह्मणों ने श्रीसूक्त और पुरुषसूक्त मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां डालीं। पं. सुरेश चंद्र शुक्ला ने यज्ञ के अनुष्ठान किए। वृंदावन के आचार्य अवनीश ने कथा का रसपान कराया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण हुआ।