मिर्जापुर ब्लॉक के वजीरमालपुर स्थित मैदान में 30 नवंबर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता एक दिसंबर को संपन्न होगी। प्रतियोगिता में दौड़, डिस्कस थ्रो, गोला क्षेपण, कुश्ती, वॉलीबाल व कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद तीन वर्गों में होगा। पहला 16 वर्ष से कम आयु के सबजूनियर वर्ग, दूसरा 20 वर्ष से कम जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में सभी भाग ले सकते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार यादव ने दी।