आस्ट्रेलिया ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित ओशिनिया ओपन ऑनलाइन पूमसे प्रतियोगिता में काशी की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों ने कोरोना काल में इस साल पहला ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त पदक किया है।
प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ की तरफ से बनारस से कुल चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें यश्विनी सिंह और दीक्षा पटेल ने अलग अलग आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 30 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में 40 देशों के 600 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
साल के पहले ऑनलाइन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले उक्त खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सोमवार को वर्चुअली जिला ताइक्वांडो संघ ने खिलाड़ियों सम्मानित किया। संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह ने बताया कि बीते रविवार की रात शीर्ष आठ खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ। जिसमें यश्विनी सिंह ने कनाडा की खिलाड़ी जैने चुंग व दीक्षा पटेल ने चेक गणराज्य की खिलाड़ी सलेसिंगेरोवा को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सम्मान समारोह में आशीष प्रताप सिंह, मनीष सिंह, बिभव सिंह, प्रो. अभिमन्यु सिंह, अतुल पंगोत्रा, रेखा मौर्या आदि भी जुड़े।