फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विज्जी ट्रॉफी में खेल रहे बीएचयू के दो क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से आयोजित विज्जी ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र की टीम में बीएचयू के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। पहले मैच में दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग एकादश टीम में जगह नहीं मिली। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. वैभव राय ने उम्मीद जताई की दूसरे मैच में पूर्वी क्षेत्र का मुकाबला पश्चिमी क्षेत्र की टीम से होना है। इसमें वाराणसी के खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है। पूर्वी क्षेत्र की टीम में बीएचयू के आशुतोष यादव एवं दिव्यांश कुशवाहा टीम में जगह मिली है। वहीं, बीसीसीआई की ओर से आयोजित यूपी की 22 सदस्यीय स्कवाड वाली रणजी टीम में वाराणसी के शुभ को जगह मिली थी। इसके बाद भी पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के पीपी आनंद मिश्र ने बताया कि गत वर्ष भी वाराणसी के चयनित खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें