बीएचयू के दृश्य कला संकाय में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन करते। स्रोत बीएचयू
- फोटो : Samvad
बीएचयू के दृश्य कला संकाय स्थित अहवासी कला दीर्घा में सोमवार को चित्र शृंखला पर आधारित राष्ट्रीय भ्रमणशील प्रदर्शनी एका द वन का शुभारंभ किया गया। चित्रकार डॉ. बीना एस. उन्नीकृष्णन ने 64 योगिनियों की संपूर्ण समकालीन चित्र शृंखला दिखाई। वह 16 राज्यों की 81 दिवसीय अखिल भारतीय यात्रा को पूरा कर 10वें पड़ाव के रूप में वाराणसी पहुंची। एका - द वन में 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच बने भारत के ऐतिहासिक वृत्ताकार योगिनी मंदिरों के चित्र हैं।