सोनभद्र जिले के एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के अफसर दंपत्ति के विदेश से लौटने के बाद रविवार को कोरोना जांच के लिए एहतियातन संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक कोरोना के निमित्त कई तरह से जांच कर संतुष्ट होने का प्रयास कर रहे हैं।
एनटीपीसी शक्तिनगर प्रवक्ता आदेश पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एहतियात बरता जा रहा है।बताते चलें कि कोरोना को लेकर पूर्वांचल के सभी जिलों में लोग डरे सहमे हैं। हालांकि अभी तक कोई मरीज नहीं मिलने से राहत की बात है।