फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम खेलने पर थाने के दो कॉन्स्टेबल ने लॉकडाउन का हवाला देकर वसूले थे 12 हजार ; एक गिरफ्तार, दूसरा निलंबित

Mon, 04 May 2020 10:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कैरम खेलते मिलने पर लॉकडाउन का हवाला देकर वाराणसी के रामनगर थाने के फैंटम दस्ते के दो सिपाहियों ने चार लोगों से 12 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। जांच में दोषी मिलने पर दोनों सिपाहियों सहित तीन लोगों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण में सिपाही प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, इस मामले में वांछित एक आरोपी की तलाश की जा रही है, जबकि एक अन्य सिपाही राहुल भारती के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है।

रामनगर थाना के रामपुर क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी निवासी चमरू सोनकर के अनुसार वह सब्जी बेचता है। 30 अप्रैल को वह सब्जी बेच कर घर आया और पड़ोस के मोहन मौर्या उर्फ छोटू के घर कैरम खेलने चला गया।

विज्ञापन

कैरम खेल रहे चारों का वीडियो बनाया

चमरू के अनुसार वह और उसके तीन दोस्त 40 से 50 रुपये तक का दांव लगा कर कैरम खेल रहे थे। इसी बीच मोहन के घर रामनगर थाने के फैंटम दस्ते के सिपाही प्रदीप कुमार और राहुल भारती आए। दोनों सिपाहियों ने उन्हें देखते ही कहा कि चार लोग बगैर मास्क लगाए एक साथ क्यों बैठे हैं।

इसके बाद दोनों सिपाहियों ने कैरम खेल रहे चारों लोगों की फोटो खींची और वीडियो बनाया। दोनों सिपाहियों ने कहा कि चारों लोग अब कभी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे और फिर वह मोहन के घर से चले गए। इसी बीच मोहन मौर्या ने चारों से कहा कि दोनों सिपाही उसकी जान-पहचान के हैं, इसलिए तीन-तीन हजार रुपये प्रति व्यक्ति देकर चाहें तो कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन

दो सिपाही गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

चारों ने कार्रवाई से बचने के लिए 12 हजार रुपये मोहन को दे दिए। चमरू ने बताया कि रात में उसे पता लगा कि पांच हजार रुपये दोनों सिपाहियों को देकर सात हजार रुपये मोहन ने रख लिए हैं। इस पर चमरू रामनगर थाने गया और तहरीर देकर दोनों सिपाहियों और मोहन पर कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आने पर एएसपी अभिषेक अग्रवाल को जांच सौंपी गई थी। जांच में दोनों सिपाहियों और मकान मालिक का दोष उजागर होने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर तीसरे आरोपी की तलाश कराई जा रही है। दोनों सिपाहियों के निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें