बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली की हरहुआ प्राइमरी स्कूल के पास घटना का आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के पड़ाव निवासी शमशाद खान और चकिया थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी अतहर अली मौजूद है। सूचना पर बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर लूट में वांछित दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से 25 हजार नकद के साथ ही मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासबुक और साड़ी बुनाई का सामान आदि बरामद हुआ। दोनो आरोपियों का चालान कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया अतहरी अली चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की सिफारिश अपर पुलिस आयुक्त ने की है।