फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार सारा खान ने किया रोड शो, सपा मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के लिए मांगे वोट 

Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रोड शो के दौरान टीवी अदाकारा सारा खान के साथ मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीवी अदाकारा सारा खान ने गुरुवार को वाराणसी शहर में रोड शो कर सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के लिए वोट मांगे। नगर निगम से शुरू हुआ रोड शो विभिन्न मार्गों से होते हुए मौलवी बाग पहुंचकर खत्म हुआ।
विज्ञापन


खुली जीप पर सारा के साथ साधना गुप्ता मौजूद थीं। सारा ने कहा कि साधना के चुनाव जीतने के बाद वह फिर शहर में आएंगी। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार की जमकर तारीफ की। सारा खान का रोड शो दिन में करीब ग्यारह बजे नगर निगम से शुरू हुआ।

वह महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता के साथ खुली जीप पर सवार थीं। रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर, दुर्गाकुंड, लंका, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया, नई सड़क, बेनियाबाग, लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा होते हुए मौलवी बाग स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर रोड शो समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पहले यह रोड शो पीलीकोठी तक जाना था लेकिन समय कम होने की वजह से रूट बदलना पड़ा। सारा खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जितना काम हुआ, उतना काम किसी भी प्रदेश की सरकार ने नहीं किया है।

नगर निगम में पिछले 22 सालों में कोई काम नहीं हुआ है। कहा कि साधना गुप्ता के मेयर बनने के बाद शहर के विकास में तेजी आएगी। रोड शो में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, डा. केपी यादव, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मनोज राय धूपचंडी आदि शामिल थे।

रोड शो से पहले पत्रकारों से बातचीत में सारा खान ने बताया कि वह जल्द ही एक नए टीवी सीरियल में नजर आएंगी। सीरियल की शूटिंग चल रही है। हालांकि उन्होंने सीरियल का नाम नहीं बताया। इतना जरूर कहा कि अगर निर्देशक चाहेंगे तो वह जल्द ही वाराणसी में गंगा किनारे शूटिंग करने आएंगी। बिग बास के बाबत कुछ भी कहने से मना किया। 
विज्ञापन

‘भाबी जी’ के लिए वोट मांग रहे ‘विभूति’ 

अभिनेता आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती चुनावी तपिश के बीच गुरुवार को छोटे पर्दे के ख्यात किरदार ‘विभूति’ काशी की गलियों में ‘भाबी जी’ के लिए वोट मांगते नजर आए। जी हां, बात हो रही है छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ के अभिनेता आसिफ शेख उर्फ विभूति नारायण मिश्रा की।

वह यहां भेलूपुर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी रितु पांडेय के समर्थन में प्रचार के लिए आए हैं। वार्ड में प्रचार के लिए निकले ‘विभूति’ मतदाताओं से भी अपने ही अंदाज में मुखातिब हुए और ‘भाबी जी’ के लिए वोट मांगे।

रितु पांडेय प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय की बहू हैं। आज ही शहर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचे थे। बनारस आकर आसिफ बेहद खुश नजर आए। कहा यह विविधताओं का शहर है और यहां आना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें